






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में एक बुजुर्ग ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शिवदयाला बास में मानसिक रूप से परेशान 68 वर्षीय बालूसिंह ने गुरूवार सुबह अपने घर के कमरे में पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक का इकलौता बेटा काम पर जयपुर था और घर में बहू व बच्चे थे। अन्य परिजनों ने उसे उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया मोमासर चौकी में सूचना दी। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने शव को मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह परिजन उपजिला अस्पताल पहुंच रहें है व यहां पुलिस को रिपोर्ट देंगे।




