May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक उमड़ पड़े है और लगातार अपना सहयोग दे रहें है। नागरिकों के फोन भी आ रहें है कि उनके पास कोई सहयोग राशि लेने नहीं पहुंच पाएं है। समिति के पालक भैराराम डूडी ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता गली गली घर घर पहुंचने का लगातार प्रयास कर रहें है। फिर भी कहीं कोई इस रामकाज में सहयोग देने से वंचित नहीं रह जाए इसलिए वे 93142-04563 व 98281-97712 पर संपर्क कर सकते है उनके पास समिति के कार्यकर्ता पहुंच जाएंगे। डूडी ने बताया कि स्थानीय बिग्गा बास स्थित चिड़पड़नाथ बगीची में बने समिति कार्यालय में भी नागरिक संपर्क कर अपना योगदान दे सकते है। बता देवें आज समर्पण निधि में सहयोग करने का अंतिम अवसर भी है।