May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र समाजसेवी सत्यनारायण बासनीवाल को सदैव क्षेत्र के नागरिक याद रखेंगे। उन्होंने गरीब व जरूरतमंद को कभी निराश नहीं किया और लगातार पार्टी में अपनी सेवाएं दी ये बात पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने श्रद्धाजंलि सभा में कार्यकर्ताओं से कही। गोदारा ने बासनीवाल के साथ बिताए संस्मरणों को याद किया व उन्हें अपनी बात का धनी व्यक्ति बताया। गोदारा सहित स्थानीय कांग्रेस ने आज दिवगंत सत्यनारायण बासनीवाल को दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धाजंलि दी। सभा में पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, तुलसीराम चोरड़िया, कमल किशोर नाई, राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी, श्याम सुंदर दर्जी, किशनलाल सोमाणी, ओमप्रकाश गुरावा, रतन लाल सिंधी, अयूब दम्मामी, राजेश मंडा, राधेश्याम नाई, पप्पू प्रजापत, मोतीलाल माली, प्रकाश दुसाद, शिव नायक, मनोज दरख आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें व सभी ने बासनीवाल को पुष्पाजंलि अर्पित की। सभी कार्यकर्ता श्रद्धाजंलि सभा से बासनीवाल निवास पर गए व परिजनों को सांत्वना दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय कांग्रेस ने दिवगंत  सत्यनारायण बासनीवाल को श्रद्धाजंलि दी व उनके कार्यों को याद किया।