






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने कॉपरेटिव बैंक के बाहर गुरुवार को लगी भीड़ को सिरे से गलत बताते हुए बैंक प्रशासन को चेत जाने की मांग की। आज भी बैंक के बाहर वही नजारा दिखाई दिया इस पर श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व तहसीलदार महावीर बाकोलिया बैंक पहुंचे व बैंक अधिकारियों को लताड़ा। चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के वर्तमान हालातों में गाइडलाइन की पालना नहीं करवाने की लापरवाही सहन नहीं कि जाएगी। बाद में पुलिसकर्मियों ने यहां बाहर खड़े ग्रामीणों से समझाईश करते हुए सभी को सोशल डिस्टेंसिंग से खड़ा किया। बता देवें सभी दुकानदारों की तरह ही कोरोना गाइडलाइन पालना करवाने की बैंक के बाहर व अंदर बैंककर्मियों की जिम्मेदारी होनी चाहिए जिससे क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का पालन हो सकें।








