






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण खतरनाक स्तर पर फैल रहा है। क्षेत्र में अब नागरिक जागरूकता से कोरोना वैक्सीनेशन भी करवा रहें है। वैक्सीन की सप्लाई में कमी के चलते आज वैक्सीन केवल श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी में ही लगाई जाएगी। आज कोरोना जांच के लिए क्षेत्र में तीन जगह सैम्पल लिए जाएंगे। नागरिक गांव मोमासर, तोलियासर, उदरासर के स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के लिए सैम्पल दे सकेंगे। आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी कोरोना अपडेट्स सहित पल पल के समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।




