






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ लगातार विवादों के घेरे में रहते है। आज जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में संपर्क पोर्टल पर दर्ज और निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय प्रकरणों की अलग-अलग समीक्षा की और आमजन की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। संपर्क पोर्टल पर अधिक समय तक प्रकरण लंबित रहने को गंभीरता से लिया और इनका निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। नगर विकास न्यास, विद्युत निगम तथा नगर निगम द्वारा शिकायतों का समाधान नहीं करवाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए निर्धारित से अधिक समय लगाने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के लिए निर्देशित किया। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को चार्जशीट और नोखा के विद्युत निगम सहायक अभियन्ता को नोटिस देने के निर्देश दिए।



