May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ने आज विधानसभा में अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन करने व इन योजनाओं का बजट बढ़ाने सहित पूरा बजट खर्च करने की बात कही। महिया ने सुझाव देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंधित योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन नहीं होता है। जिससे गरीब तबकों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने विभिन्न तबकों के लिए संचालित योजनाओं में निर्धारित 500 करोड़ रूपये का बजट कम बताया व बजट बढ़ाने की मांग की। विधायक ने इन योजनाओं का क्रियान्वयन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रावधान करने की बात भी कही।