May 21, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार की शाम यादगार एवं भव्यतम शाम होने वाली है, क्योंकि यहां पर शनिवार शाम को दो बड़े सांस्कृतिक आयोजन होने है। एक और सिंधी कालोनी स्थित हेमू कालानी पार्क में श्याम दिवाने ग्रुप द्वारा श्याम फागोत्सव मनाया जाएगा वहीं दूसरी और आडसर बास स्थित हनुमान क्लब मैदान में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव होगा। पढ़ें दोनो आयोजनों की पुरी खबर।
दो बजे सजेगी श्याम झांकी तो रात भर बहेगी श्यामभक्ति गंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। श्याम दिवाने ग्रुप सिंधी कालोनी द्वारा मनाए जा रहे श्याम फागोत्सव के तहत शनिवार को दिन में 2 बजे श्याम मंदिर आडसर बास से सजीव झांकियां व शोभायात्रा निकलेगी। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए यह झांकी सिंधी कालोनी पहुंच कर पूर्ण होगी। यहां शहीद हेमू कालानी पार्क में शाम 7.30 बजे से बाबा का जागरण शुरू होगा। जिसमें पुष्पवर्षा, इत्रवर्षा, चंग-धमाल, अखंड ज्योत, बाबा के मनमोहक श्रृंगार, भव्य दरबार में प्रख्यात कलाकार मास्टर नानू, राकेश श्याम दिवाना, तेजकरण दया, देवेश शर्मा आदि रात भर बाबा श्याम के भजनों से श्यामभक्ति गंगा बहाएगें। तैयारियों में जुटे श्याम दिवाने ग्रुप के कार्यकर्ता, सदस्य, महिला सदस्य आयोजन को लेकर खासे उत्साहित है। श्याम श्रद्धालु भव्य तैयारियों में जुटे है।
भव्य कार्यक्रम में साकार होगी विभिन्न संस्कृतियां, ऐतिहासिक वार्षिकोत्सव समारोह आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2024। कस्बे में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बतौर विजेता अग्रणी रहने वाले विद्यालय संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव आज शनिवार शाम को धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्यालय परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। भव्य पांडाल में विशेष स्टेज लाइटिंग के साथ शानदार प्रस्तुतियां होगी। प्रधानाध्यापक मनोज गुंसाई ने बताया कि पूरे विद्यालय परिवार का प्रयास यही है कि शहरवासियों के समक्ष आज तक का सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रदर्शन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा किया जाए। आडसर बास में संस्कार स्कूल के पास स्थित हनुमान क्लब मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुमति पारख करेगें एवं मुख्य अतिथि के रूप में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल होगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, समाजसेवी सत्यनारायण भारद्वाज, हेतराम जाखड़, बृजलाल तावणियां एवं निजी विद्यालय संघ के प्रदेशाध्यक्ष कोड़ाराम भादू कार्यक्रम में शामिल होगें। मुख्य वक्ता एबीईईओ ईश्वरराम गरूआ होगें। शाम 6 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा शिक्षा, पुलिसिंग, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भारतीय सेना, बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा और संस्कार, साऊथ इंडियन, होली फागोत्सव, चंद्रयान, रामलीला, स्वच्छ भारत अभियान, नारी शक्ति, हरियाणवी, आदि योगा, शहीदों को नमन, मराठी, राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी आदि लोकनृत्य सहित 21 प्रस्तुतियां एक से बढ़कर एक स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा दी जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए भी क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।