May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2025। क्षेत्र के युवा नेता एवं ग्राम पंचायत लिखमादेसर के प्रशासक प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध को बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राजीव गांधी समरसता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अंतरार्ष्टीय समरसता मंच एवं समरसता इंटरनेशनल कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में जयपुर में आयोजित एक समारोह उन्हें यह सम्मान दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व कैबीनेट मंत्री डॉ भंवरसिंह उपस्थित रहे एवं सिद्ध को शॉल, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समरसता मंच के सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि अपने सरपंच कार्यकाल के दौरान लिखमादेसर ग्राम पंचायत द्वारा लगातार सामाजिक समरसता को बढ़ाने वाले कार्य किए गए है एवं ग्राम विकास कार्यों में भी नई ईबारत लिखने पर यह सम्मान दिया गया है। सिद्ध के सम्मानित होने पर गांव लिखमादेसर के ग्रामीणों ने खुशियां जताई है एवं स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी सिद्ध को बधाई देते हुए लगातार राजीव गांधी के विचारों पर चलते हुए समग्र विकास की दिशा में सक्रिय राजनीति करने की बात कही है।