






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में सिंधी कॉलोनी निवासी 5 वर्षीय बालक सिद्धार्थ शाम 6 बजे करीब लापता हुआ तो परिजन भी बुरी तरह से परेशान हो गए थे। वे उसकी लगातार तलाश कर रहें थे व पुलिस के हेड कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल राकेश व पुनित भी बालक के परिजनों की तलाश में लगातार प्रयास कर रहें थे। बलवीर ने बताया कि करीब 6 बजे बालक मिला जिसे आइसक्रीम खिलाई व थाने में ही बहला कर रखा। आखिर बालक के पिता देवकिशन सिंधी थाने पहुंचे व पुलिस टीम ने बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। कांस्टेबल पुनित ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का इसमें सहयोग मिला और बच्चे को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। देवकिशन ने भी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।



