May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2022। शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले एक जनें को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि गांव टेऊ से झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां टेऊ निवासी लक्ष्मण सिंह राजपूत शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। इससे समझाईश का प्रयास किया गया परन्तु वह नहीं माना तो आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज उपखंड न्यायालय में पेश कर 6 माह के लिए पाबंद कर जमानत पर रिहा किया गया।