






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। पड़ौसी कस्बे बीदासर की बेटी अफसाना को दहेज लोभी ससुराल वालों ने बेटा पैदा नहीं होने पर पीट पीटकर मार डाला। पिता इलियास मोहम्मद व भाई जिगर ने लाडनू निवासी पति मोहम्मद साबिर सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ अफसाना को 21 मार्च को जान से मार देने का मुकदमा दर्ज करवाया गया। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आज सिलावट समाज श्रीडूंगरगढ़ ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी को ज्ञापन दिया। समाज के मौजिज नागरिकों ने लाडनू पुलिस के रवैये पर असंतोष प्रकट किया व मृतका को न्याय दिलवाने की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की बात कही है। इस दौरान भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, युवा नेता विवेक माचरा भी उपस्थित रहें। समाज के जाकीर बलखी, अजीज बलखी, अबू साहिल, सदीक भुट्टा, नवीन चौधरी, राहुल वाल्मीकि, गोल्डन तंवर, शरीफ, अरसद, आमीन, अब्दुल मजीद, जुल्फकार बलखी, अल्ताफ, आसिफ, महफूज, इरफान भुट्टा, इरफान बलखि, साहिल भुट्टा, सोयल भुट्टा, महबूब, मकसूद, असलम, आमिर भुट्टा, अफरीद, मुमताज, अकबर भुट्टा,अयूब, राजू, मुंसी बलखि, आरिफ, युगेश, अल्ताफ, फिरोज, समीर, असगर, फारूख, आरिफ आदि मौजूद रहे।






