May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव धोलिया से भादू मालसर, सरदारशहर में एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहें दो युवके मोटरसाइकिल स्लिप होने से गिर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक भैराराम पुत्र नानूराम गोदारा व श्रीभगवान पुत्र रामनारायण भादू कालू रोड दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया और पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। गनीमत रही की दोनों युवक खतरे से बाहर बताए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस. के. बिहानी ने दोनों युवकों की जांच की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में घायलों का इलाज किया।