May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। उपजिला अस्पताल में दिवंगत ज्यानीमल जाड़वानी की स्मृति में उनके पुत्र इंद्रकुमार सिंधी ने रजिस्ट्रेशन (OPD) एवं मेडिकल ज्यूरिस्ट (MLC) कक्ष का नवनिर्माण करवाया है।
अस्पताल में तीसरा रजिस्ट्रेशन काउंटर इस कक्ष में संचालित होगा वहीं विभिन्न पुलिस जांच या कानूनी कार्रवाई के मामलों में दस्तावेजीकरण का कार्य इस कक्ष में किए जा सकेंगे। कक्ष का लोकार्पण बुधवार को अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। डॉ स्वामी ने अस्पताल के विकास में दानदाताओं के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि रोगियों की सेवा में सहयोगी बनने का वर्णन हमारे शास्त्रों में भी है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में दिया गया सहयोग उस क्षेत्र की आमजन की सेवा में ही दिया गया सीधा सहयोग है। जेठानंद गुरनाणी व बबूल सिंधी की प्रेरणा से निर्मित कक्ष के लिए दानदाता व प्रेरक का अस्पताल प्रशासन ने आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ सर्जन डॉ एसके बिहानी, डॉ एसएस नांगल, नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, परमवीर चौधरी, धनराज पारीक, किशोर मारू सहित बंशी स्वामी, भागीरथ सिंह, तुलसीराम सिंधी, देवकिशन सिंधी, हर्ष, मयंक आदि अनेक जन मौजूद रहें। सभी ने जाड़वानी परिवार के सेवार्थ कार्य को सराहा। परिवार के सदस्यों ने इस सेवा कार्य को सौभाग्य बताते हुए सभी का आभार जताया।