






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। विवाह के 18 साल बाद पति, सास व ननद के खिलाफ एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
अन्नु देवी नायक हाल जैतासर निवासी ने नौरंगदेसर निवासी अपने पति बाबूलाल उर्फ चोरूलाल पुत्र पीराराम नायक, सास भंवरी देवी, ननद पाना देवी के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 2009 में आरोपी पति के साथ हुआ। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। परंतु पति, सास व ननद ने विवाह के दो तीन माह बाद ही कम दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगे। पीड़िता तीन नाबालिग बच्चों की माता है और उसके भाई ने आरोपियों से अनेकों बार समझाईश के प्रयास किए। आरोपी नहीं माने और 13 मार्च 2026 की रात उसके बच्चे छीन लिए और उसे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोपी ने उसके बच्चों को स्कूल में भी भर्ती नहीं करवाया व ना ही उनके जरूरी दस्तावेज बनवाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार को सौंप दी है।



