May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-12-07 at 22.31.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना में पहले राऊंड में गिने जा रहे वार्डों में भाजपा एवं कांग्रेस की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां के तीन ईवीएम गिनती के बाद वार्ड 1 में कांग्रेस 913, भाजपा 165, सीपीएम 441, वार्ड 4 में कांग्रेस 364, भाजपा 304, सीपीएम 219, वार्ड पांच में कांग्रेस 925, भाजपा 125, सीपीएम 739, वार्ड छह में कांग्रेस 555, भाजपा 146, सीपीएम 341, वार्ड 9 में कांग्रेस 402, भाजपा 366, सीपीएम 484, वार्ड 13 में कांग्रेस 314, भाजपा 369, सीपीएम 332, वार्ड 14 में कांग्रेस 600, भाजपा 585, सीपीएम 309 व वार्ड 19 में कांग्रेस 425, भाजपा 821, सीपीएम 221 वोटों पर चल रही है। इन वार्डों में कांग्रेस 1, 4, 5, 6, 14 में आगे चल रही है वहीं भाजपा वार्ड नम्बर 13, 19 में आगे चल रही है व सीपीएम वार्ड नम्बर 9 में आगे है।