May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2024। मूंगफली की फसल पकाव पर है और अभी फसल को पानी की सख्त जरूरत है। ऐसे में विभाग द्वारा एलडी व ओवरलोड के नाम पर भारी बिजली कटौती की जा रही है। किसानों को उनके हक की बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। ये आरोप लगाते हुए गांव ऊपनी व कल्याणसर के किसान ऊपनी 132 केवी जीएसएस के बाहर एकत्र हो गए है। ये किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आक्रोश जता रहें है। यहां किसान बिजली दो, बिजली दो, के नारे लगाते हुए पूरी बिजली देने की मांग कर रहें है। किसानों ने बताया कि गुरूवार से उन्हें पूरी बिजली नहीं मिल रही है। विभाग द्वारा 9-9 घंटे कटौती की जा रही है। वहीं ऊपनी एईएन नरेन्द्र सोनगरा ने बताया कि रीड़ी व ऊपनी की लाइन एक होने से सिंगल फेस पर ओवरलोड आ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव की आपूर्ति पूरी दिए जाने के साथ एग्रीकल्चर को 6 घंटे आपूर्ति पूरी की जा रही है। सोनगरा ने कहा कि सिंगल फेस पर ओवरलोड के कारण शाम 7 बजे से 11 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर नहीं चलाने के निर्देश भी है।