






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित एक होटल में डोडा पोस्त बेचने की खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेड मारी और होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। हाइवे पर हेमासर के पास स्थित गोस्वामी होटल पर मुखबिर कि सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। होटल में अवैध डोडा-पोस्त बेचने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने शनिवार को यहां दबिश दी तो होटल में फ्रिज के पास एक थैली में 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। वहीं मौके पर होटल संचालक राधेश्याम गोस्वामी निवासी जेतासर को पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी इंद्रकुमार के निर्देशन में एसआई धर्मपाल ने कांस्टेबल अनिल, पुनीत, महिपाल व ड्राइवर रामनिवास के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।




