May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-06-09 at 20.53.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2025। ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को गांवो में अनेक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने धरने देकर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपे। समिति सदस्य हरि सिखवाल व भंवरलाल प्रजापत की अगुवाई में विभिन्न वार्डों में प्रदर्शन किए गए। वार्ड 14 में गणेश मंदिर के पास धरना आयोजित किया गया। जिसमें हरि सिखवाल सहित राजकुमार नाई, बाबूलाल प्रजापत, हनुमानराम सारण, रामानंद शर्मा, देवाराम नाई शामिल हुए। भंवरलाल प्रजापत की अगुवाई में वार्ड 15 व 16 में प्रदर्शन किया गया। जिसमें अनेक युवा शामिल हुए व ट्रोमा निर्माण प्रारंभ करवाने के नारे लगाए। वार्ड 19 में हरि सिखवाल की अगुवाई में द्वारकाप्रसाद लोहिया, शिवरतन करवा, बाबूलाल मीणा, रमाकांत शामिल हुए व ट्रोमा की मांग को समर्थन दिया। वार्ड नं 21 डागा कुआं के पास एकत्र लोगों ने ट्रोमा की मांग का समर्थन किया। यहां सिखवाल सहित दीनदयाल सिखवाल, राजेंद्र बाहेती, सागरमल गट्टानी, प्रदीप देरासरी, धनपत देरासरी, दिनेश माली, गोपाल रेगर, जमुनाप्रसाद बिहानी, संजय भाटी शामिल रहें। वार्ड 24 में वार्डवासियों ने ट्रोमा की मांग का पूरजोर समर्थन करते हुए शीघ्र निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की। यहां मुल्ला चुनकर, इब्राहिम चुनकर, नाथू चुनगर, असलम चुनकर, सद्दाम व्यापारी, अलाद्दीन चुनगर, नदीम चुनकर, इमरान चुनगर, मुश्ताक चुनगर, समीर चुनगर, बिलाल चुनगर, निसार चुनगर सहित वार्ड वासी शामिल रहें। वार्ड 25 रेगर बस्ती में वार्डवासियों ने धरना स्थल पर एकत्र होकर ट्रोमा की मांग का समर्थन किया। यहां भंवरलाल रेगर, हुलासमल रेगर, केसुराम रेगर, सोहनराम रेगर, आसाराम, संतूराम रेगर, पूर्णाराम, केसरीचंद रेगर, रामचंद्र रेगर, किस्तूरा राम, पांचीलाल रेगर, मुश्ताक, नानूराम, मांगीलाल रेगर, बाबूलाल रेगर ने नारे लगाते हुए ट्रोमा का निर्माण शुरू करवाने की मांग की। वार्ड 32 में सेंटर निर्माण के संबंध में वार्ड वासियों के द्वारा एक दिवस का धरना दिया गया। यहां मंजूर अली, राजू सुनार, शरीफ ईलाई, सलामुद्दीन, कासम इलाई, अकरम खान, इब्राहिम खान, सुनील, सद्दाम चुनगर, सीताराम स्वामी, बशीर लखाराम नाई, रुपाराम काशीराम शर्मा, विष्णु नाई हामिद, वसीम खान, महबूब चुनकर, इमरान मदन शर्मा, तोलाराम नाई, नारायण नई, सुगनाराम जाट, राजूराम जाट, खालिद मौजूद रहें व ट्रोमा की मांग का समर्थन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 14 में नागरिकों ने की ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 15 व 16 में युवाओं ने लगाए नारे, ट्रोमा की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 19 में वार्डवासियों ने ट्रोमा की मांग को मजबूत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 21 में वार्डवासियों ने ट्रोमा की मांग का समर्थन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 24 में आयोजित बैठक में शामिल लोगों ने ट्रोमा की मांग को समर्थन दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 25 में शामिल हुए वार्डवासियों ने ट्रोमा की मांग को समर्थन दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 32 में नागरिकों ने किया ट्रोमा सेंटर का समर्थन।