






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। रविवार को आयोजित होने वाली राज्य की ऐतिहासिक रीट परीक्षा में राज्य सरकार सहित राज्य का हर नागरिक अपना योगदान देने में जुट गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने श्रीडूंगरगढ़ पहुंचना शुरू कर दिया है। इन अभ्यर्थियों के स्वागत सत्कार के लिए कस्बे की सभी सामाजिक संस्थाऐं व सैंकड़ों स्वयंसेवी कार्यकर्ता सेवाएं देने में जुट गए है। श्रीडूंगरगढ़ में सर्व समाज के लिए चार स्थानों पर बड़ी व्यवस्थाऐं की गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा सरदारशहर रोड पर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सभी अभ्यर्थियों के लिए तथा महिला व पुरूष परीक्षार्थियों के लिए अलग अलग ठहरने व भोजन की व्यवस्थाएं की जा रही है। संघ के स्वयं सेवकों ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर परीक्षार्थी हेल्प डेस्क भी बनाया है। यहां दो दो स्वयंसेवी उपस्थित है जो आने वाले सभी अभ्यर्थियों को सुविधानुसार रूकने की व्यवस्थाऐं, परीक्षा सेंटर इत्यादि की जानकारी दे रहें है। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई में सरदारशहर रोड पर आंखो के अस्पताल के पास स्थित श्रीराम भवन में महिला अभ्यर्थियों व पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग रहने व खाने की व्यवस्थाऐं की जा रही है। शर्मा की टीम के युवाओं ने भी घूमचक्कर व बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनाई है जिससे अभ्यर्थियों को गाइड करने के लिए कर्तकर्ता मौजूद है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण की अगुवाई में तेजा मंदिर में सभी वर्गों के परीक्षार्थियों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्थाऐं की जा रही है। रूणिचा पैदल यात्री संघ व रामा सेवा समिति द्वारा आड़सर बास सरदारशहर रोड पर स्थित रामा भवन में भी सर्व समाज के लिए व्यवस्थाऐं करने में सेवादार जुटें है। इसके अतिरिक्त सर्व ब्राह्मण समाज के लिए पारीक भवन कालूबास में, तथा अपने अपने समाजों के परिक्षार्थियों के लिए व्यवस्थाऐं की है। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश भवन बिग्गा बास में, राजपुरोहित समाज द्वारा पवन होटल में, विश्वकर्मा मंदिर में सुथार व स्वामी समाज के लिए, प्रजापत समाज के लिए बासनीवाल भवन, आड़सर बास में सैन समाज द्वारा सैनजी मंदिर भवन में, जसनाथजी युवामंडल द्वारा हाइवे पर स्थित जसनाथी धर्मशाला, दर्जी समाज द्वारा श्रीगोपाल भवन, शिवाजी स्कूल, सारस्वत भवन में सारस्वत समाज द्वारा, सिंधी मंदिर के पास संत कंवररामजी धर्मशाला में सिंधी, करणी भवन मोमासर बास, गोस्वामी समाज द्वारा हाइवे पर गौस्वामी मैरिज गार्डन में, मोदी खत्री समाज द्वारा हाइवे पर स्थित सीजराल में इसके अतिरिक्त आज श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने भी पहल करते हुए कस्बे के 12 भवन परीक्षार्थियों के लिए अधिगृहण किए है व उनके रहने खाने का प्रबंध किया जा रहा है।





