






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहें आंदोलन से किसान नेताओं ने 27 को भारत बंद का आह्वान किया है जिस पर आज श्रीडूंगरगढ़ में तेजा मंदिर में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में क्षेत्र में आंदोलन का समर्थन कर रहें अगुवा नेताओं की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में किसान नेताओं ने श्रीडूंगरगढ़ में 27 को भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया। तेजा मंदिर से किसान नेताओं ने रैली निकाल कर क्षेत्र के व्यापारियों से किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद को समर्थन देकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने में सहयोग करने की अपील की तथा जमकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, किसान नेता मोहन भादू, सँयुक्त मौर्चा संयोजक सोहन गोदारा, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील अध्यक्ष महेंद्र जाखड़, गौरव टाडा, रामधन जाखड़, रामकिशन गावडिया, कमल बापेउ, किसान सभा तहसील अध्यक्ष अमर गिरी, काननाथ सिद्ध, ज्ञानाराम ज्याणी आदि नेताओं ने बाजार में नारेबाजी करते हुए बन्द सफल बनाने की अपील की है।
श्रीडूंगरगढ़ की सभी अहम खबरों के लिए जो करती है आपको प्रभावित, पढें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पढें क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय अपडेट्स के आपके अपने मीडिया ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।





