






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत आड़सर, मोमासर व तोलियासर में शिविर आयोजित किए गए। वहीं गुरूवार को ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर व कुंतासर में शिविरों का आयोजन होगा। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने आमजन से शिविरों का पूरा लाभ उठाने व अपने विवादों का निस्तारण करवाने की अपील की। मित्तल ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग सहित 16 विभागों के अधिकारी मौके पर मिलेंगे और ग्रामीणों के 63 प्रकार के प्रशासनिक काम मौके पर ही हो सकेंगे। शिविर का आयोजन सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा। ग्रामीण शिविर की सूचना सभी ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे आम ग्रामीण शिविर का लाभ उठा सकें। मित्तल ने बुधवार को तीनों ग्राम पंचायतों के शिविरों का निरीक्षण किया।
तोलियासर में हुआ खाता विभाजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। शिविर में कमलसिंह व श्रीराम सिंवर के बीच खाता विभाजन होने पर दोनों ने प्रसन्नता जताई। वहीं खाद्य सुरक्षा योजना में तोलाराम सांसी ने स्वेच्छा से गिव अप कर अपना नाम हटवाया है। तोलाराम की सराहना करते हुए इन्हें बीपीएल से बाहर आने का प्रमाण पत्र दिया गया। शिविर में मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। शिविर में गांव में सीवरेज जाम होने की शिकायत का निस्ताणरण करते हुए जेटिंग मशीन बुलाकर गुरूवार को सीवरेज सफाई करवाने की बात की गई। आईएचएचएल में आवेदन प्राप्त हुआ। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित स्वयं शिविर में मौजूद रहें व खास सक्रिय रहें। शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, नायब तहसीलदार विनोद कुमार मीणा, शिविर प्रभारी गिरधारीदास स्वामी, ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश मीणा सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद रहें।
आड़सर में वर्षों पुराना रास्ता विवाद का हुआ निस्तारण, मिले किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर में शिविर में एक पुराना रास्ता विवाद का निपटारा किया गया। आड़सर से गोरीसर रेख चक का कट्टाण रास्ता नहीं था परंतु मौके पर खेतों का एक पुराना रास्ता स्थित था। इस पर एक खेत में किसान द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया था जिससे आगे खेतों के लोग खासे परेशान हो रहें थे। आज शिविर में मौके पर ये रास्ता खुलवा कर समस्या का निस्तारण किया गया और ग्रामीणों ने इससे राहत मिलने की बात कही। शिविर में 15 मृदा कार्ड वितरित किए गए, 50 राशन सिडिंग की गई, 4 पेंशन के आवेदन लिए गए व इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने 5 जनों टीबी रोग की जांच, 4 गर्भवती महिलाओं की जांच, 30 शुगर बीपी मरीजों की जांच की। शिविर में बिजली विभाग द्वारा दो झूलते तारों की समस्या का निस्तारण किया गया। दो स्थानों पर तारों के पास फैल गए पेड़ को कटवाया गया। शिविर में नायब तहसीलदार सुरजीत, सहायक विकास अधिकारी रामदयाल, ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुढ़ानिया सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक मौजूद रहें। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने भी शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों व कार्मिकों को ग्रामीणों के कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी भी खासे सक्रिय रहें। वहीं गांव मोमासर में भी शिविर संपन्न हुआ।यहां तहसीलदार कुलदीप मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें व ग्रामीणों के काम किए गए। वहीं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने शिविर का निरीक्षण भी किया।









