May 21, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2025। उपजिला अस्प्ताल में दूरबीन पद्धति से सफल ऑपरेशन की खबर आई है। यहां छैलूसिंह पुत्र गुमानसिंह जो गत तीन महीनों से ACL (Anterior Cruciate Ligament) इंजरी व मेनिस्कस की समस्या से पीड़ित थे। इनका ऑपरेशन आधुनिक दूरबीन तकनीक द्वारा उपजिला अस्पताल में किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने बताया कि अस्पताल में ये ऑपरेशन पहली बार सम्पन्न हुआ है। डॉ बिहानी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अस्पताल के लिए गौरव की बात है, बल्कि क्षेत्र की जनता के लिए भी घुटनों के दर्द से निजात पाने के लिए एक नई उम्मीद की किरण बन सकेगी। इस ऑपरेशन को हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश गोदारा एवं एनेस्थेटिक डॉ. ओ.पी. स्वामी सहित सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रेखा सिस्टर और रमाकांत शर्मा ने सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। जिनकी नर्सिंग देखरेख और ऑपरेशन सहयोग में पूरी टीम का कार्य सुचारु व सफल रहा।