May 21, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।
2 सितंबर करंट अफेयर्स
1. एचएफ (राज्य सभा महासचिव) कौन बने है ?
-पीपीके रामाचार्युलु

2. ‘‘मुफ्त पानी योजना (Free Water Scheme)’ शुरू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है ?
-गोवा

3. टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics ) 2020 में ‘देवेंद्र झाझरिया’ ने जेवलिन थ्रो में कौन सा पदक जीता है ?
– रजत

4. विश्व नारियल दिवस (World coconut day)’ कब मनाया गया है ?
-2 सितंबर

5. 18,600 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क’ का उद्घाटन कहाँ किया गया है ?
-लेह लद्दाख

6. बिम्सटेक (BIMSTEC)’ देशों के कृषि विशेषज्ञों की 8वीं बैठक की मेजबानी किस देश ने की है ?
-भारत

7. Portrait of a house Conversations with BV Doshi ( ऑफ ए हाउस कन्वरसेशन्स विद बी वी दोषी)’ नामक पुस्तक किसने लिखी है ?
-दयानिता सिंह
8. इलेक्ट्रॉनिक कचरे से निपटने के लिए ई-सोर्स (e-Source) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म किस IIT संस्थान ने विकसित किया है ?
-आईआईटी मद्रास

9. राबोबैंक (Rabobank) की 2021 वैश्विक शीर्ष 20 डेयरी कंपनियों की सूची में किस भारतीय डेयरी कम्पनी को 18वां स्थान मिला है ?
-अमूल

10. ‘न्यूरोसर्जरी में प्रतिष्ठित AANS पुरस्कार’ पाने वाले पहले भारतीय कौन बने है ?
– डॉ बसंत कुमार मिश्रा
कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर-
प्रश्न. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला?
उत्तर- मिताली राज

प्रश्न. भारतीय वायु सेना की प्रथम महिला फाइटर पायलट?
उत्तर- भावन कान्त

प्रश्न. ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी?
उत्तर- पीवी सिंधु

प्रश्न. केरल राज्य की प्रथम महिला IPS एवं DGP?
उत्तर- आर. श्रीलेखा

प्रश्न. भारतीय सेना की प्रथम महिला जज?
उत्तर- लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा

प्रश्न. राफेल उड़ाने वाली भारत की प्रथम महिला पायलट?
उत्तर- शिवांगी सिंह

प्रश्न. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनने वाली प्रथम महिला?
उत्तर- पोंग डोमिंग

प्रश्न. एंबुलेंस चलाने वाली भारत की प्रथम महिला ड्राइवर?
उत्तर- एम वीरलक्ष्मी