May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जमकर बरसे बादल, खेतों में उदास खड़ा बाजरा लहरा उठा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021। क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंडी हवाओं के साथ बरसात हो रही है। कस्बे में भी घटाऐं बरसने लगी है और बाजार में जगह जगह पानी भर गया है। आज गांव मोमासर, ऊपनी, धोलिया, उदरासर, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, दुसारणा में जोरदार बरसात जारी है। गांव धोलिया में 20 से 25 इंच बरसात की सूचनाएं आ रही है। गांव जेतासर में भी मध्यम बरसात से माहौल खुशनुमा हो गया है। किसान उत्साहित है और भादवे में मोती बरसने की बात कह रहें है। गांवो में इंद्र देव की कहाड़ी निकालने की घोषणाऐं घरों में हो रही है वहीं कस्बे में घरों में पकोड़े बनाने की तैयारियां प्रारम्भ हो गई है। कृषि कुओं पर माहौल प्रसन्नता का है और बारानी में भी जहां पूर्व में अच्छी बरसात हुई थी वहां शीघ्र ही बारानी खेतों से सब्जियों के प्रारम्भ होने कि बात बताते हुए किसान खुशी से सराबोर है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पूर्वी भाग में भारी बरसात के साथ ही पश्चिमी भाग में बरसात के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जालोर,बाड़मेर, पाली में जोरदार बरसात का अनुमान है वही बीकानेर, चुरू में मध्यम बरसात की संभावनाएं बताई गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के पहाड़ी इलाकों में सितंबर में जमकर बादलों के बरसने की उम्मीद है और विभाग ने अब तक रही बरसात की कमी पूरी होने की बात भी कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में बरसे बादल, गांव की निचले स्थानों पर भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा में भी आज अच्छी बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीली पड़ रही फसलों को मिला जीवनदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारानी खेत में बनी ढाणी में भरा पानी निकालने की जुगत में किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में प्रसन्न हुए किसान पुत्र।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जमकर बरसे बादल, खेतों में उदास खड़ा बाजरा लहरा उठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में उतरादी व आथूनी रोही में बरसे बादल, फसलों को मिला जीवनदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांवतसर में अच्छी बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में हल्की बरसात के बाद मौसम हुआ खुशनुमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहीं कहीं खेतों में हरी हो फसल।