






जेपीएस में लगाए पौधे, बच्चों को दी सरंक्षण की सीख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ के बारे में जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को वर्तमान में बढ़ रही प्रदूषण की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए पर्यावरण का महत्व समझाया। कार्यक्रम के दौरान संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, सत्यपाल सिंह, संदीप सिंह, विनोद कुमार, भरतसिंह चारण, हरीश शर्मा, लक्ष्मण राम, कंचन, सुप्रिया, पल्लवी, रजनी, पायल सैनी, पायल शर्मा, कोमल, चांदनी, रुचिका सोनी, सरोज और रश्मि सक्रिय रहें व अपनी श्रम सेवाएं दी।

रूपादेवी स्कूल में संपन्न हुआ गुरूवदंन कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम कस्बे के राजकीय रूपादेवी उमावि के सभागार में शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने शिक्षकों पर बालक बालिकाओं को शिक्षित करने का दायित्व असाधारण बताते हुए शिक्षकों को अपने कार्य का आंकलन करते रहने की प्रेरणा दी। संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि आचार्य, व्याख्याता प्रदीप कौशिक, सेवानिवृत्त प्राचार्य लीलाधर सारस्वत व आदूराम जाखड़ जिलामंत्री नरेंद्र आचार्य, कार्यक्रम अधिकारी विष्णुदत्त जोशी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र में नवनियुक्त करीब एक सौ शिक्षक व शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील अध्यक्ष अनिल सोनी व राजू शर्मा ने किया। संघ के जिला सभापति दयाशंकर शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान महावीरप्रसाद सारस्वत, नेमीचंद मारू, हरिहरण स्वामी, ओमप्रकाश तावणियां, बीरबलराम, मनोज लखारा, ओमप्रकाश बाना, भंवरलाल मोट, प्रदीप कुमार मौजूद रहें।

प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हुआ, बांटे गांव में घर घर पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर में शुक्रवार को प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण अभियान प्रारंभ करने का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया और मनीष गिरी की अगुवाई में युवा टोली ने अनेक घरों में दो-दो पौधे वितरण कर अभियान प्रारंभ किया। मनीष ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक गांव के घरों में पौधे दिए गए व ग्रामीणों को इनके पालन का संकल्प करवाया गया। उन्होंने बताया कि आगामी पौधारोपण का सामूहिक कार्यक्रम भी शीघ्र ही गांव के सक्रिय युवा संपन्न करेंगे।





