






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। शुक्रवार को दिल्ली में युवा कांग्रेस ने बजट को लेकर मध्य दिल्ली में शास्त्री भवन के पास विशाल प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से एक ने पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर कुर्सी पर बैठा था। जबकि अन्य ने उसे अपने कंधो पर उठा रखा था। युवाओं ने हाथों में लौटे लेकर खूब नारे लगाए। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवासी बीवी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को सदन में पेश किए बजट को भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि बजट में कई राज्यों की अनदेखी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने इसे कुर्सी बचाओ बजट करार दिया। प्रदर्शन में दिल्ली पहुंचे युवा कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां की अगुवाई में प्रदेश भर से सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं श्रीडूंगरगढ़ से यूथ कांग्रेस के गोपाल तरड़, बीरबल साई, मनोज गोदारा, मुखराम नैण, बाबूलाल चौधरी, श्रीकृष्ण गोदारा आदि युवाओं ने भाग लिया। नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें विरोध प्रदर्शन का वीडियो:-






