May 20, 2026
evening

हरयाळो राजस्थान के तहत प्रजापति समाज द्वारा किया गया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं हरियाळो राजस्थान के तहत शनिवार को सरदारशहर रोड़ स्थित प्रजापति समाज छात्रावास भूमि पर पौधरोपण किया गया। प्रजापति छात्रावास समिति के सचिव रामचन्द्र छापोला ने बताया कि राजस्थान में चल रहे पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को छात्रावास भूमि पर सैंकड़ों पौधों का रोपण किया गया। समिति के उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान पर समाज के गौरधन छापोला, नंदकिशोर बासनीवल, रमेश प्रजापत, रामानंद प्रजापत, रमेश बासनीवाल, शिव कुमार सुवटा, कमल सारस्वत, योगेश कंसारा,  योगेश झंवर, आमीन चेजारा, हरिप्रसाद बासनीवाल, रामस्वरूप बासनीवाल, नारायण लखेसर, मूलचंद स्वामी, विनीत मिनोठिया, श्यामसुंदर प्रजापत, शिव मिनोठिया, धर्मसिंह राजपूत, रोहन प्रजापत, विशाल गहलोत, चंदू सांसी, नन्दिनी बासनीवाल एवं सरपंच सहीराम नायक ने सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति छात्रावास में लगाए पौधे, युवाओं ने दिया श्रमसहयोग।
रेलयात्रियों के लिए खास खबर, ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे द्वारा बीकानेर-हिसार, बीकानेर-दिल्ली सराय एवं सियालदाह-बीकानेर दुरंतो रेलसेवाओं का संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित बीकानेर-हिसार, बीकानेर-दिल्ली सराय एवं सियालदाह-बीकानेर तथा दुरंतो रेलसेवाओं का संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 06.08.24 से बीकानेर से 18.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.55 बजे प्रस्थान कर हिसार स्टेषन पर मध्यरात्रि 00.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 00.35 बजे हिसार पहुॅचेगी।
2. गाडी संख्या 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 10.08.24 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी, नोखा, नागौर, मेडता रोड, डेगाना व मकराना स्टेषनों पर संचालन समय में आंषिक परिवर्तन किया गया है।
3. गाडी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर दुरंतो रेलसेवा जो दिनांक 05.08.24 से सियालदाह से अपने निर्धारित समय से प्रस्थान कर बीकानेर स्टेषन पर 18.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.35 बजे पहुॅचेगी।