May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-02 at 10.01.54 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। कस्बे के घास मंडी रोड पर स्थित नवग्रह मंदिर का 100वां स्थापना दिवस व शनि महाराज का जन्मोत्स्व शनिवार को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। समारोह के लिए मंदिर प्रांगण को भव्य रूप से फूलों व रोशनी से सजाया जा रहा है। वहीं कल सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर में दर्शन करने पहुंचेगे। पुजारी भागीरथ भार्गव ने बताया कि शनिवार सुबह 5:30 अखण्ड तेल स्नान का आयोजन होगा। जन्मोत्सव पर विशेष अंखड ज्योत रात्रि 8 बजे से शुरू होगी। वहीं मंदिर प्रागंण में भक्तिमय रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में जोधपुर, बीकानेर व बिसाऊ के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।