May 20, 2026
evee

कल सुबह 10 बजे पुलवामा अटैक की बरसी पर होगी श्रद्धाजंलि सभा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 फरवरी 2019 में जम्मू श्रीनगर मार्ग पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवानों ने जान गवांई। शुक्रवार को देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन बालाजी ऑटो मार्केट में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे ऑटो मार्केट के व्यापारियों सहित अनेक जागरूक नागरिक, देशप्रेमी युवा, सामाजिक कार्यकताओं द्वारा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि देने पहुंचेगे।

 

बाना क्रिकेट कप सीजन-5 का समापन, बेनीसर रही विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में गुरूवार को बाना क्रिकेट कप सीजन 5 का उत्साह व रोमांच के साथ समापन हुआ। 4 फरवरी से आयोजित प्रतियोगिता में अनेक टीमों ने भाग लिया। वहीं गुरूवार सुबह बाना व बेनीसर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें रोमांचक टक्कर में बेनीसर ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार व ट्राफी से पुरस्कृ़त किया गया। मैन ऑफ द मैच का खिताब ओमप्रकाश गोदारा को दिया गया। समारोह में पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, श्रीराम बाना, गंगाराम बाना, कानाराम बाना, सुखराम भामूं सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। अनेक खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया व आयोजकों ने अतिथियों, खिलाड़ियों व ग्रामीणों का आभार जताया।

जेपीएल टीम सक्रिय, कर रही कस्बे में गौसेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएल टीम, श्रीडूंगरगढ़ के सेवाभावी युवा गत 37 दिनों से लगातार कस्बे की गली गली में घूमकर गौसेवा और पशु-पक्षियों की सेवा में अपना योगदान दे रहें है। टीम द्वारा बेसहारा गौवंश के लिए प्रतिदिन 3-4 क्विंटल सब्जियां, गुड़, दूध बिस्किट, पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था की सेवाएं दी जा रही है। इस सेवा अभियान में 10 से 15 युवाओं की टोली सेवा कार्य में सक्रिय है तथा विनीता मालू, विक्की मीणा, मनीष बोथरा, श्याम मूंदड़ा, राकेश राठी, सीताराम, रामावतार, पवन मूंदड़ा, शिवरतन सारस्वा, रूपेश प्रजापत, केवी मूंदड़ा, कैलाश सारस्वत, अर्जुन प्रजापत, सुरेश भादानी, इंद्रचंद तापड़िया, कोमल एजेंसी, राजकुमार जांगिड़ी, पूनमचंद मालू, नारायण मोदी सहित अनेक सहयोगी जुड़े हुए है।

कुंभ स्नान को गया परिवार, लौटा तो घर के ताले टूटे मिले, लाखों के गहने हुए चोरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में बुधवार को चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई। गांव के बंशीलाल पुत्र भंवरलाल राजपुरोहित परिवार सहित कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। जब वे 12 फरवरी को घर लौटे तो अचंभित हो गए। उनके घर के ताले टूटे पड़े मिले। घर में सामान बिखरा हुआ था। घर से करीब 15 लाख से अधिक के गहने चोरों ने चोरी होने की बात परिवादी ने पुलिस को बताई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

धीरदेसर चोटियान के स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्पना पब्लिक स्कूल धीरदेसर चोटियान में गुरूवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने अनेक सुदंर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रामचंद्र चोटिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने को तपस्या बताते हुए इसे पूर्ण निष्ठा से ग्रहण करने की बात कही। यहां कीतासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां, पूर्व सरपंच बजरंग चोटिया, रामेश्वरलाल पूनियां, मेघराज अतिथि रूप में शामिल हुए। शाला निदेशक मोहनलाल पूनियां ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का आभार जताया। शाला स्टाफ ने विभिन्न वयवस्थाओं में सहयोग दिया।