






सिंगराजभाटी परिवार ने लूणनाथ बगीची में वाटर कूलर लगवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित लूणनाथजी की बगीची में इसी मोहल्ले के सिंगराजभाटी परिवार ने अपने परिजनों की स्मृति में वाटर कूलर लगवाया है। परिवार के एडवोकेट मनोज नाई ने बताया कि पितृपक्ष में बन्नाराम, खुशीराम, सत्यनारायण सिंगराज भाटी की स्मृति में बगीची में आने जाने वाले व राहगीरो के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाया गया। जिसका लोकार्पण मंगलवार को परिवारजनों ने ही किया। इस दौरान परिवार के गौरीशंकर, लूणकरण, लक्ष्मीनारायण, कन्हैया, सोनू, गोपाल, गोविंद, विशाल, सुरेंद्र सिंगराजभाटी मौजूद रहें। यहां बजरंग जाखड़, फुसाराम गौड़, बनवारी पंवार, ठाकरमल टाक, छगन, कैलाश, कपिल गहलोत, दिनेश करनानी, प्रकाश, ओमप्रकाश, सुरेश मूंधड़ा सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहें। सभी ने परिवार के इस कार्य की सराहना करते हुए जल व्यवस्था को पुण्यशाली काम बताया।

हिंदू क्रांति सेना ने दिया ज्ञापन, पूनम हत्याकांड में न्याय की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां की बेटी पूनम पारीक की सरदारशहर में ससुराल के घर में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे अंचल में आरोपियों के खिलाफ गुस्सा है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में हिंदू क्रांति सेना के बैनर तले युवाओं ने सीएम के नाम ज्ञापन देकर फास्ट ट्रेक में मुकदमा चलाने व सभी आरोपियों की पूरी जांच कर सख्त सजा देने की मांग की। इस दौरान सेना के तहसील अध्यक्ष श्यामगिरी गोस्वामी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी, भवानी पारीक, आनंद जोशी, ओमप्रकाश नाई, तारसिंह ओड, दयाल बाना, सोनू सिंह, लेखराम नाई सहित अनेक युवा शामिल रहें।

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए बंधनाऊ से रवाना हुई सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंजाब में बाढ़जनित कठिन हालातों के बाद आमजन सेवा को तत्पर है और सहायता लेकर दल पंजाब के लिए रवाना हो रहें है। मंगलवार को बंधनाऊ से 130 क्विंटल राशन कीट सहायता दल रवाना हुआ। जिसमें प्रतिकिट में 10 किलो आटा, एक किलो चीनी, 1 किलो चावल, नमक, मसाले, तेल 250 ग्राम चाय की किटें बनाई गई है। वहीं 50 हजार रूपए की जीवनरक्षक दवाइयां भी साथ ली गई है। राजकरण चौधरी पार्षद हंसराज सिद्ध ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। जोतराम ने युवाओं के इस कार्य की सराहना की व आभार जताया। पंजाब में किट वितरण में परमेश्वर चौधरी, किशन डूडी, गौरीशंकर, मुखराम, श्यामलाल, जेठाराम, रमेश, मोहन, बिशन लाल, विकी पूनिया, बाबूलाल, राकेश, गजानंद, प्रभुराम साथ रहेंगे।





