May 22, 2026
00000

जिले में 117 स्कूल जर्जर, सरकारी स्कूलों में नामांकन भी घटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेषज्ञ शिक्षक, विभिन्न योजनाओं का लाभ, मिड डे मील, स्कूली खेल सुविधाएं सहित अनेक कार्यक्रम सरकारी स्कूलों में चलाएं जा रहें है। फिर भी सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ने के बजाय घट ही रहा है। सोमवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के एडीपीसी कृष्णकुमार बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्ष 2024-25 में 2 लाख 55 हजार 380 बच्चों का नामांकन हुआ था। जो इस वर्ष 2024-25 में 2 लाख 53 हजार 703 तक पहुंचा है। यह पिछले साल से 0. 65 फीसदी कम है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 117 स्कूलों को जर्जर घोषित करते हुए डिस्मेंटल के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। जिनमें से 17 को जमींदोज कर दिया जा चुका है। अन्य को जमींदोज करने की कार्रवाई जारी है।
जिले में 1 लाख 585 लोगों ने स्वेच्छा से छोड़ी खाद्य सब्सिडी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला पर आयोजित समीक्षा बैठक में डीएसओ नरेश शर्मा ने बताया कि गिव अप अभियान के अंतर्गत अब तक जिले में कुल 1 लाख 585 लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी का लाभ लेना छोड़ दिया है। कुल 1 लाख 82 हजार 506 लोगों के नाम पोर्टल से हटाए जा चुके हैं। वहीं कुल 1 लाख 23 हजार 616 पात्र नए नाम जोड़ भी दिए गए हैं। 6071 एप्लीकेशन अभी एसडीएम, बीडीओ, ईओ के यहां लंबित है।
रसोई से खाना बनाकर निकली महिला अचानक हुई बेहोश, अस्पताल में हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अचानक मौत हो जाने के मामले देशभर में बढ़ रहें है। जिले के खाजूवाला क्षेत्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां रसोई से खाना बनाकर निकली एक महिला अचानक बेहोश हो गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। खाजूवाला थाना क्षेत्र में 86 जीबी निवासी बबलू पुत्र सोहनलाल ओड ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी 6 सितंबर को कमरे से खाना बना कर बाहर निकली ही थी, इतने में चक्कर आने से वह बेहोश हो गई। परिजन उसे बीकानेर ले गए जहां ईलाज के दौरान रविवार अलसुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई श्रवणकुमार को दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।