May 21, 2026
000

नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ सांइसेज की ओर से दो महीने पहले कराई गई बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के साथ प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आरयूएवएसके हाइमफ्रेम के अनुसार इस हजार सीट पर 200 निर्संग कॉलेजों में 12 नवंबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी। बीकाने के सरकारी नर्सिंग कॉलेज एवं अन्य प्राइवेट कॉलजों को मिलाकर 240 सीट पर एडमिशन हो रहें है। प्रवेश के लिए जो कॉलेज अभ्यर्थी को अलॉट किया गया अगर वह छात्र सेकेंड काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें प्रथम राउंड में अलॉट कालेज को जॉठन करना जरूरी है। पीबीएम नर्सिंग स्कूल के प्रिंसीपल अब्दुल वाहिद ने बताया कि छात्रों को चाहिए कि आवंटित कॉलेज में समय पर उपस्थिति दें। ऐसा ने करके छात्र मैनेजमेंट सीट डायरेक्ट प्रवेश के संदेह में रहकर पूरा साल खराब कर सकते है।
रेलवे भर्ती बोर्ड: परीक्षा से चार दिन पहले जारी होगा ई कॉल लेटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ली जाने वाली असिस्टेंट लोको पायलट यानी एएलपी सहित सभ्ज्ञी भर्तियों में नॉर्मलाइजेशन लागू होगा। आरआरबी द्परा इन पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्टलिए जाएंगे। कई पारियों में ये परीक्षाएं होंगी। इस साल के अंत तक बोर्ड की कुछ बड़ी परीक्षाएं होंगी। एएलपी के पदों के लिए 25 से 29 नवंबर तक सीबीटी प्रथम का आयोजन किया जाना है। इसके बाद आपीएफ एसआई पदों के लिए 2,3,9 और 12 दिसंबर को सीबीटी प्रथम आयोजित की जाएगी। तीसरी परीक्षा तकनीशियन पदों के लिए 18, 20,23,24,26,28 और 29 दिसंबर को सीबीटी प्रथम होगी। आरआरबी चेयरमैन द्परा जारी नोटिफिकिशन के अनुसार सीबीटी में सामान्यीकरण की पद्धति का पालन किया जाएगा।
शिक्षा शास्त्री प्रथम वर्ष की परीक्षा 16 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगद्गुरू रामानंदचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने विधानसभा उपचुनाव के कारण 13 नवंबर को होने वाली परीक्षा शास्त्री के प्रथमवर्ष व द्वितीय वर्ष की परीक्षा को स्थगित किया गया है। संस्कृत विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ शंभु कुमार झा के अनुसार परीक्षा पूर्व निर्धारित समय और स्थान पर अब 16 नवंबर को आयोजित होगी। इसी प्रकार से इंटीग्रेटेड शास्त्री शिक्षा परीक्षा भी 13 नवंबर के स्थान पर 23 नवंबर को होगी।