






सूडसर में पेयजल लाईन बिछाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर में गोगामेड़ी जीएलआर हौद से हनुमानाराम भादू व अन्य के घरों तक पेयजल लाईन बिछाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विकास अधिकारी को पत्र दिया। ग्रामीण जनप्रतिनिधि भंवरलाल भादू ने बताया कि बताया कि पूर्व विधायक द्वारा स्वीकृत विधायक निधि 3,50,000 रूपए की गोगा मेडी के पेयजल आपूर्ति हेतु लाईन बिछाने के कार्य के लिए स्वीकृत किए गए थे। परंतु राजनीतिक शिथिलता के चलते व ग्राम पंचायत की गफलत के कारण ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने पत्र देकर पाईप लाईन शीघ्र बिछवाए जाने की मांग की है।
युवा जुटे व्यवस्थाओं में, 26 व 27 को कबड्डी के मैदान में जमेगा खेल का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव इंदपालसर सांखलान में 26 व 27 को कबड्डी के मैदान में खेल का रंग जमेगा। यहां राउमावि के खेल मैदान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों में युवा उत्साह के जुट गए है। आयोजक मंडल ने प्रचार प्रसार के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 की शाम को खेल मैदान पर समाजसेवी तोलाराम जाखड़ सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि करेंगे। विजेताओं को ट्रॉफियों के साथ नगद राशि ईनाम में दी जाएगी। बड़ी संख्या में टीमें प्रतियोगिता में भाग लेगी।
ट्रोमा सेंटर के लिए समिति का धरना जारी, सीएम को भेजा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर के शीघ्र निर्माण के लिए संघर्ष समिति का धरना बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरने पर पांच दर्जन से अधिक लोग पहुंचे व अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समिति सदस्यों ने सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को पत्र सौंप कर ट्रोमा निर्माण के गतिरोध को दूर करने की मांग की। सदस्यों ने पत्र में बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से क्षेत्र में जन आक्रोश बढ़ रहा है। धरने पर बुधवार को कांग्रेसी नेता हरिराम बाना पहुंचे व अपना समर्थन दिया। इस दौरान माकपा नेता मोहन भादू, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, तोलाराम ज्याणी बाडेला भी पहुंचे। यहां समिति सदस्य हरिप्रसाद सिखवाल, राजेंद्र स्वामी, रामकिशन गावड़िया, भंवरलाल प्रजापत, लक्ष्मण जाखड़, शंकरलाल पूनियां, केके जांगिड़, जीवराज सिंह, साहिल भुट्टा, श्यामसुंदर तावनियां, राकेश कुमार मेघवाल, रवि गोदारा, मंगतूराम रेगर, रत्तीराम सियाग, बुधराम ठुकरियासर शामिल हुए।

अनियमितताएं पाए जाने पर ग्यारह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 11 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि देशनोक स्थित जय अंबे मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मैनसर स्थित किसान मेडिकल एंड जनरल स्टोर, ऊपनी स्थित मनसुख मेडिकल स्टोर, बंगलानगर स्थित ऋषि मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 से 9 नवम्बर 5 दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी स्थित जय श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 12 नवम्बर 8 दिनों के लिए, पूगल स्थित पुनिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कालू स्थित विकास मेडिकल स्टोर, खारबारा स्थित न्यू राघव मेडिकल, इंडस्ट्रीयल एरिया रानी बाजार स्थित एन.आर. मेडिकोज, हेमेरा स्थित जोशी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जांगलू स्थित जय अंबे मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 से 14 नवम्बर 10 दिनों के लिए निलंबित किये गए हैं।




