






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कल शुक्रवार व परसों शनिवार को कुछ विशेष आयोजन होंगे जो प्रति व्यक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। आप सभी आयोजनों के बारे में जाने एक नजर में तथा ये जरूरी जानकारी क्षेत्र के प्रति नागरिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाएं।
राजकीय चिकित्सालय में कल होगा विशाल हेल्थ मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे उपखंड क्षेत्र का हेल्थ मेला कल राजकीय चिकित्सालय श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। मेले में जिला स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जाएगा। शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की विभिन्न जांचे निशुल्क की जाएगी, मौसमी बीमारियों हेतु जानकारियां दी जाएगी। चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न तरह की योजनाओं के लाभ सहित टेली मेडीसन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की संवाए भी उपलब्ध रहेगी। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य ने क्षेत्र के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आस पास सभी तक ये जरूरी जानकारी पहुंचाए जिससे बड़ी संख्या में मरीज शिविर की सेवाओं का लाभ उठा सकें।
सेसोमू स्कूल के विद्यार्थी देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के अग्रणी स्कूल सेसोमू के विद्यार्थी कल पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश नागरिकों को देंगे। प्रबंधक रामनिवास चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में विद्यालय से सुबह 9 बजे स्कूल से रैली निकलेगी जो घूमचक्कर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार पहुंचेगी व हाईस्कूल रोड पर समाप्त होगी। इस दौरान विद्यार्थी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास भी करेंगे।
शनिवार को लोकदेवता हरिराम बाबा के मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकदेवता हरिराम बाबा की 79वीं पुण्यतिथि पर शनिवार 23 अप्रैल को मंदिरों में विशेष आयोजन व पूजा अर्चना होगी। श्रीहरिराम बाबा मंदिर आडसर बास वार्ड 29 के पुजारी श्रवण कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण में सुबह बाबा की विशेष पूजा अर्चना के बाद हवन किया जाएगा। शाम को भव्य ज्योत के बाद संगीतमय सुदंरकांड का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्तगण भाग ले सकेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के जरिए आप अपने क्षेत्र की सभी राजनीतिक, आपराधिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक खबरों से जुड़ सकते है। क्षेत्र का एकमात्र न्यूज नेटवर्क जिसमें आम जनजीवन के साथ क्षेत्र के विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं से जुड़ी हर खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया जाता है। आप अपने सभी परिचितों को भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जोड़ें जिससे वे भी अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर से।



