






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ग्रामीण ओलंपिक का जबरदस्त उत्साह दिवाली पर नजर आया। गुरूवार शाम को गांव मोमासर में कबड्डी व हॉकी मैदान पर खिलाड़ियों ने दीप सजाए व एकदूसरे को शुभकामनाएं दी। बता देवें ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेने वाले क्षेत्र के खिलाड़ी जोर शोर से खेलों की तैयारियों में जुटें है। ग्रामीण भी इन्हें पूरा सपोर्ट कर रहें है जिससे गांव का नाम रोशन हो सकें। क्षेत्र में कहीं राजस्थान तो कहीं किसान सम्मान में दीपक सजाए गए। आप भी देखें क्षेत्र में मनाई गई दीपावली के अनोखे अंदाज।









