May 20, 2026
IMG-20211017-WA0005

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में ग्राम सहायक अर्जुन बिग्गा आज त्योंहार के दिन उदास हो गए है क्योंकि उनका पर्स बिग्गा के बाजार से घर लौटते हुए कहीं गिर गया है। अर्जुन ने बताया कि पर्स में 2 चेक, करीब 2 हजार रुपए, चार एटीएम, दो क्रेडिट कार्ड, लाइंसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड, रोडवेज बस कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज रखें है। अर्जुन ने कहा कि वह बाजार से कुछ सामान लेकर घर रवाना हुआ तो मार्ग में पर्स गिर गया। उसी मार्ग पर पुनः पर्स को ढूंढा परन्तु नहीं मिला है। उन्होंने अपील की है किसी ग्रामीण को पर्स मिले तो सभी आईडी लौटा देवें जिससे वे कई तरह की परेशानियों से बच सकें। अर्जुन ने पर्स लौटाने पर उचित इनाम देने की बात भी कही है।