May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। गणगौर के 16 दिवसीय पूजन के बीच आने वाले रविवार को नवविवाहितांए अखंड पीहर की कामना के साथ सुरज का उद्यापन करती है। गली-गली में नवविवाहिताओं ने सुरज की कहानी सुनी और बालिकाओं को भोजन करवा उद्यापन किया। दूसरी और घर घर गणगौर घुम रही है और महिलाएं व बालिकांए बड़ी संख्या में गणगौर पूजन में शामिल हो रही है। गणगौर के बनौरे निकालने के साथ चंग, ढोलक के साथ खूब गीत गाए जा रहें है। वहीं खूब घूमर नृत्य किया जा रहा है। हर्षोल्लास के साथ गणगौर पूजन करते हुए युवतियां अच्छे वर व महिलाएं अखंड सौभाग्य के साथ घर में सुख समृद्धि की कामना कर रही है। बालिकाएं गणगौर की हल्दी, मेंहदी के आयोजन भी कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवविवाहिताओं ने किया सुरज का पूजन, कथा कहानी सुन कर अखंड सौभाग्य की कामना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर हो रहें है आयोजन, सोमाणी परिवार, कालू बास में मनाया पंचमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान मालू, राकेश बैद, संजय सिंघी के घरों में धूमधाम से गणगौर का बनौरा निकाला गया। जिसमें पूजने वाली बालिकाओं ने जमकर घूमर की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर घुम रही गणगौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीजे के साथ धूमधाम से निकल रहें बनौरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में खूब छाई है गणगौर की रौनक।