May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-04-07 at 11.18.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2024। आड़सर बास निवासी सरस्वतीदेवी जगदीश प्रसाद गुरावा द्वारा माँ भद्रकाली, हनुमानजी महाराज व शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया जा रहा है। सेवानाथ जी बगेची के पास श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव देव पूजन के साथ प्रारंभ हो गया है। रविवार को गाजे बाजे के साथ श्रीराम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सुदंर झांकिया सजाई गई। एक समान पीले वस्त्रों में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। कल दोपहर 12.30 बजे कथा वाचक संतोष सागरजी महाराज द्वारा कथा का वाचन प्रारंभ होगा। 9 अप्रैल को देव पूजन व अग्नि स्थापन सहित विभिन्न प्रकार के मूर्ति पूजन के आयोजन आरंभ होंगे। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7 बजे नौ कुंडीय हवन होगा जिसमें कोई भी श्रद्धालु शामिल हो सकता है व यज्ञ में शामिल होना पूर्णतया नि:शुल्क होगा। 14 अप्रैल को रात्रि जागरण व 15 अप्रैल को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसी दिन महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजक परिवार के सभी नाते रिश्तेदार महोत्सव में शामिल हो रहें है और पूरा परिवार विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उठा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज कलश यात्रा से हुआ प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल प्रारंभ होगी भागवत कथा, कथा का वाचन करेंगे संतोष सागर जी महाराज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा में सजाई झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की सजाई झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने धर्म ध्वजा लेकर लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाजे बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा।

 

आयोजन की भव्य तैयारियां की गई है, देखें सभी फोटो।