May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। वाहनों पर बड़े स्पीकर लगा कर तेज आवाज में गाने बजाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इस कारण आमजन ध्वनि प्रदूषण का शिकार होते है। ऐसी ही परेशानी मंगलवार को सरदारशहर रोड स्थित नानुदेवी स्कूल के बच्चों को झेलनी पड़ी जब एक ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रेक्टर पर तेज आवाज में डेक बजाई। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उसे धर लिया। हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार ने स्कूल के पास तेज आवाज में गाने बजे रहे इस बिना नम्बरी ट्रेक्टर को रुकवाया और ट्रेक्टर पर सवार युवक जैतासर निवासी गिल्लूराम को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेक्टर को भी जब्त किया और आरोपी के खिलाफ आरएनएसी 4/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी जांच हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश करेंगे।