






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने में मेगा सीएलजी बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम व विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाग लिया। इस दौरान थाने में आने वाले परिवादियों की छाया के लिए नवनिर्मित विश्राम स्थल का उद्घाटन गौतम व सारस्वत ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में मंच पर एसपी तेजस्विनी गौतम, विधायक ताराचंद सारस्वत, एसडीएम उमा उमा मित्तल, न्यायाधीश हर्ष कुमार, सीओ निकेत पारीक, सीआई इंद्रकुमार, पालिकाध्यक्ष मनमाल शर्मा, निर्माता परिवार के प्रतिनिधि अनिल शर्मा, शेरूणा थानाधिकारी पवन शर्मा, एसआई धर्मपाल मौजूद रहें। इस दौरान एसपी तेजस्विनी गौतम ने थानों में सकारात्मक माहौल बनाने की बात कही। उन्होंने विधायक से कहा कि एक बड़े गांव का नाम तय करें जिससे एक और थाने का प्रस्ताव विभाग द्वारा सरकार को भिजवाया जा सकें। गौतम ने थानाधिकारी इंद्रकुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बताया। गौतम ने कहा कि नए कानूनों में झूठे मुकदमे करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक टूल बनाकर इस्तेमाल किया जाता है जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है। एसपी ने महिला सखी, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्यों को कानूनों के प्रति जागरूक होने की बात कहते हुए कानूनों को जानने और अन्य लोगों तक जानकारी पहुंचाने की बात कही। एसपी ने साइबर फ्रॉड के प्रति भी सजग होने की बात कहते हुए कहा कि ये केवल लालच व लापरवाही से हो रहें इनसे बचे भी और अन्य लोगों को भी बचाएं। इससे पूर्व सीओ निकेत पारीक ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आमजन को सुविधा मिल सकेगी। वहीं विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि अब थाने में न्याय मिल रहा है और अधिकारी यही कायम रखें। सारस्वत ने कहा कि गत राज में राजनीति के दबाव में आमजन परेशान थे। सारस्वत ने कहा कि पौधारोपण अभियान से दिल से जुड़ने की बात भी नागरिकों से कही। एसीजेएम हर्ष कुमार ने नए कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नए कानूनों में पुराने कानूनों की विसंगति को दूर किया गया है। सीआई इंद्रकुमार ने सभी का आभार जताया। उन्होंने विश्राम स्थली के निर्माता आड़सर निवासी व दिल्ली प्रवासी अनिल जोशी का आभार जताया। इंद्रकुमार ने भामाशाह जतनलाल पारख द्वारा करवाए जा रहें पुलिस क्लब के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका निर्माण पूर्ण होगा। सीआई ने श्रीडूंगरगढ़ की जनता के सहयोगात्मक रवैये की सराहना की। इसी के साथ सीआई ने थाना परिसर में ही पुलिस कॉलोनी बनाने की मांग भी उठाई। समारोह में निर्माण सहयोगी अनिल जोशी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बैठक का संयोजन किशोरसिंह राजपुरोहित ने किया। बैठक से पूर्व परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जवानों ने बुधवार को 100 से अधिक पौधे लगाए है।
बैठक में हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में तेरापंथ महिला मंडल, मोहश्वरी महिला समिति व मंडल की महिलाएं भी उपस्थित रही। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, हेमनाथ जाखड़, विमल भाटी, रमेश मूंधडा, ओमप्रकाश भूंवाल, सरपंच जसवीर सारण, भंवरसिंह शेखावत, श्याम सारस्वत हेमासर, सलीम बहेलिया, भंवरलाल बाना, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, एडवोकेट अनिल धायल, रजत आसोपा, जगदीश गुजर, उत्तमनाथ सिद्ध, सुनील तावनिया, सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, हनुमानमल व्यास, मानकचद बोहरा, रमेश प्रजापत, लक्ष्मण जाखड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, मांगीलाल राठी, बीरबलराम गोदारा, सुरेन्द्र चुरा, महेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, नंदूसिंह बापेऊ, भंवरलाल जोशी सोनियासर सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें। थाने का पूरा स्टाफ इस दौरान खासा सक्रिय रहा।










