






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2024। क्षेत्र की 5 स्कूलों में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा आदर्श पुस्तकालय स्थापित करवाएं जाएंगे। केंद्रीय मंत्री कार्यालय से विक्रमसिंह राजपुराहित ने बताया कि गांव के बच्चों की पढ़ने में रूचि हो इस हेतु मंत्रीजी द्वारा मॉडर्न पुस्तकालय का विकास करवाया जाएगा। आधुनिक पुस्तकालयों में पुस्तकों व फर्नीचर सहित विभिन्न आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएगी। उच्च स्तरीय पुस्तकों में महापुरूषों, स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियां, रोचक कहानियां व पहेलियां की किताबें शामिल होगी। राजपुरोहित ने बताया कि सीबीईओ कार्यालय से जानकारी मांगी गई है व सूचना मिलते ही शीघ्र आगामी कार्य प्रारंभ कर दी गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि राउमावि जोधासर, राउप्रावि हेमासर, राउमावि झंझेऊ, राउमावि तोलियासर, राउमावि भोजास में अर्जुनराम मेघवाल द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना या सीएसआर मद में पुस्तकालयों का करवाया जाएगा। इस बाबत इन संस्थाओं से कक्ष उपलब्ध करवाकर कार्यालय को सूचना देने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलेक्टर ने इन 8 स्कूलों में दी चारदीवारी की स्वीकृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में 8 स्कूलों की चारदीवारी के लिए 73,75,000 की स्वीकृति जारी की है। राप्रावि कल्याणसर, राप्रावि गोनाणा जोहड़ बाडेला, राप्रावि कानाराम की ढाणी आड़सर, राउप्रावि बासी महियान दुलचासर, राप्रावि बापेऊ, राप्रावि हफाणा जोहड़ रीड़ी, राउमावि लिखमीसर दिखणादा, राप्रावि डेलवों का बास लिखमीसर दिखणादा में चारदीवारी मय पौधारोपण की स्वीकृति जारी कर दी गई है।



