May 20, 2026
evee

भोजास में प्रारंभ हुआ चंग घींदड़ उत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील के गांव भोजास में होली के त्योहार पर चंग की फाग के साथ घींदड़ उत्सव मंगलवार शाम से प्रारंभ हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि होली के मौके पर सभी प्रवासी युवा लौट आए है व उत्साह के साथ उत्सव में शामिल हो रहें है। यहां बुजुर्गों के साथ युवाओं का तालमेल, सुदंर रंग बिरंगे परिधान, थिरकते ग्रामीण जैसे गांव में पुरानी संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहें है। यहां करीब एक पखवाड़े से आयोजन जारी है परंतु आज से चंग व धमाल सहित घिंदड़ परवान चढ़ने लगा है। विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल अखाड़े के युवा भी बढ़ चढ़कर उत्सव में अपनी भूमिका निभा रहें है। अखाड़ा प्रमुख कैलाश बिश्नोई व पवनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि छोटे से गांव में सराहनीय आयोजन हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में छा रहें है होली के रंग, चंग धमाल के साथ रसियों के गायन का ग्रामीण ले रहें आनंद।

साइबर सुरक्षा के बारे दी जानकारी, यूबीआई ने किया आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया श्रीडूंगरगढ़ शाखा द्वारा कृषि उपज मंडी के स्थित किसान भवन में मंगलवार को किसानों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। सभा में किसानों को साइबर क्राइम और डिजिटल भुगतान संबंधी विभिन्न जानकारियां विस्तार से दी गई। कार्यक्रम में मंडी के अनेक व्यापारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक अरुण परिहार ने बैंक में साइबर क्राइम और धोखा धड़ी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आमजन अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचे, अनजान वीडियो कॉल ना उठावें और कभी भी किसी को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नहीं बताने की बात कही। परिहार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में डिजिटल पेमेंट सिस्टम एवं उसकी सुरक्षा के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त बैंक के डिजिटल खाते बचत खाते एवं लोन संबंधी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में भगवाननाथ सिद्ध, दुर्गाराम सहित मौजिज व्यापारियों ने भाग लिया और विचार भी रखें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूबीआई बैंक ने साइबर सुरक्षा के बारे में किसानों को किया जागरूक।

सेवा संगठन ने शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, सुनवाई नहीं होने पर लिया आंदोलन का निर्णय।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी को ज्ञापन सौंप कर निजी विद्यालयों की समस्याएं उठाई। संगठन के मीडिया प्रभारी शैलेष भदानी ने बताया कि संगठन द्वारा पुस्तकों का पैसा डीबीटी के जरिए  खाते में डालना उचित नहीं बताते हुए सीधे स्कूल के खातों में देने, आरटीई के विद्यार्थियों का भुगतान प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, अपार आईडी को लेकर भी स्कूल संचालकों में गहरा रोष होने, विद्यार्थियों की पूनर्भरण राशि की यूनिट कॉस्ट में वृद्धि करने की मांगें रखी। इस पर निदेशक ने समस्याओं को सरकारी स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में बीकानेर नगर संयोजक शैलेंद्र यादव, आशुसिंह भाटी, खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सियाग, छत्तरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष  बद्रीनारायण गर्ग, कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष कपिल गोदारा, पुगल ब्लॉक अध्यक्ष पेमाराम कंकराला, बीकानेर देहात ब्लॉक अध्यक्ष अमानीराम, पांचू ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम बिश्नोई, नोखा ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम बाना, जसरासर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुसाईं, रामेश्वर पिडेल, अनिल करवा, राकेश, उम्रदराज, जहांगीर खान, प्रेम हटीला, मदन कस्वां, रामेश्वर तर्ड, डीपी पालीवाल, रामनिवास धायल, रामसिंह भादू आदि शामिल रहें। शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देने के बाद गैर सरकारी स्कूलों के स्कूल संचालकों की बैठक सेवा संगठन के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो होली के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों ने दिया निदेशक को ज्ञापन।

ट्रॉमा धरने पर मनाएंगे धरनार्थी दूसरा त्योहार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर 149वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने पर धरनार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुई 8 मार्च 2025 से प्रशासन पर बहकाने का आरोप लगाते हुए होली के बाद बड़े आंदोलन की घोषणा करने की बात कही। धरने पर मंगलवार को राजेंद्र स्वामी, प्रकाश गांधी, रामकिशन गांवड़िया, विजयपाल भूवाल, राजाराम गोदारा, रवि बारूपाल, सोहनलाल महिया, राजेंद्र महर्षि, आदुराम बाना, भंवरलाल प्रजापत, भागूराम जाखड़, अयूब तंवर, रामकृष्ण बाना सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरनार्थियों ने सौंपा ज्ञापन, की निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग।