May 21, 2026
evee

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें खास खबरें एक साथ।

सोमवार को किया सुंदरकांड, मंगलवार को जूलूस के साथ होगी सालासर के लिए रवानगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जंयती के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ से पदयात्री सालासर पहुंच कर दर्शन करेगें एवं इसके लिए सालासर पैदल यात्री संघ कालूबास की रवानगी मंगलवार को गाजे बाजे एवं जूलूस के साथ होगी। संघ अध्यक्ष रामवतार पांडिया ने बताया कि संघ की रवानगी वार्ड 40 स्थित बाबा के मंदिर में धोक लगा कर शाम 4 बजे होगी। इससे पूर्व सोमवार रात्रि को रवानगी स्थल पर संगीतमय सुंदरकांड भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जातरूओं एवं भक्तों ने भाग लिया एवं बाबा के जयकारे लगाए।

कलश यात्रा से मंगलवार को शुरू होगी हनुमंत कथा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान जयंती के अवसर पर कस्बे के कालूबास स्थित बोथरा हनुमानजी मंदिर में पांच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। कलश यात्रा मंगलवार सुबह 9 बजे सीताराम मंदिर से कथास्थल तक पहुंचेगी। पुजारी श्रवणकुमार छंगाणी ने बताया कि हनुमंत कथा का वाचन पंडित विष्णुदत्त शास्त्री करेगें एवं आगामी 12 अप्रैल तक प्रतिदिन दोहपर 3 बजे से सांय 6 बजे तक कथावाचन किया जाएगा।

पैतृक गांव पहुंच कर जुड़े गौसेवा से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर से उठ कर तारानगर प्रवासी हुए नागरिक सोमवार को अपने पैतृक गांव पहुंचें एवं गांव में संचालित गौशाला से जुड़ कर गौसेवा में अपनी भागीदारी निभाई। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि तारानगर रेड़ी से जोशी परिवार के अजय कुमार, राहुल, किशन कुमार, प्रदीप कुमार जोशी आदि पहुंचें एवं अपने पैतृक गांव पहुंच कर कोटासर में स्थित मां शक्ति दादी के प्राचीन मंदिर में भी धोक लगाई।