May 20, 2026
evee

एनवीपी भामाशाह के सहयोग से पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सांस के लिए बनेगी सहायक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक विकास परिषद द्वारा श्वशन रोग विभाग, पीबीएम अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति के लाइन बिछाए जाने का कार्य करेगी। स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में शहर की उत्कृष्ट अग्रणी संस्था नागरिक विकास परिषद की कार्यकारिणी की बैठक में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी, मंत्री ललित कुमार बाहेती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय पीबीएम अस्पताल बीकानेर के श्वसन विभाग में गंभीर रोगियों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति लाइन बिछाने का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। परिषद के उपाध्यक्ष विजयराज सेवग ने बताया कि बैठक में लिए निर्णयानुसार परिषद के वरिष्ठ साथी श्रीगोपाल राठी को इस प्रोजेक्ट का संयोजक बनाया गया है। संयोजक श्रीगोपाल राठी ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उक्त प्रोजेक्ट के लिए अर्थ सहयोग हेतु परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमे मंत्री ललित बाहेती, संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी, उपाध्यक्ष विजयराज सेवग, पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने कस्बे के भामाशाह भीकमचंद पुगलिया से व्यक्तिगत संपर्क किया। पुगलिया ने परिषद के आग्रह को स्वीकार कर श्री धर्मचंद भीकमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट कोलकाता, श्रीडूंगरगढ़ के माध्यम से आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाने कि स्वीकृति प्रदान की है। परिषद सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया।

जागरूक युवाओं ने बचाई घायल हिरण की जान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान से उदासर मार्ग पर गांव के जागरूक युवक कैलाश बारूपाल और भागीरथ को सड़क पर एक घायल हिरण मिला। हिरण को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई थी। टक्कर में हिरण के पांव टूट गए और वह घायल हो गया। युवाओं ने गांव के ही सक्रिय युवा मोहित सोनी लावट को फोन कर जानकारी दी। सोनी ने सेवा समिति व वन विभाग की टीम को सूचना देकर तुरंत रेस्क्यू वाहन भिजवाया। घायल हिरण को युवाओं द्वारा वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। सोनी ने बताया की वे अपने सोशल मीडिया पेज से लगातार युवाओं को सड़क हादसों को देखकर बिना डरे मौके पर रूकने व घायल जीवों की मदद करने के लिए जागरूक किया जाता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल हिरण को वन विभाग के सुपुर्द किया।

श्रीगोपाल गौशाला में गौवंश को भंडारे का भोग लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगोपाल गौशाला दुलचासर में जेठ माह में दानदाता मूलचंद मोहता, उनके पुत्र मनोज कुमार व पुत्रवधू कविता निवासी अक्कासर हाल प्रवासी सूरत ने गौशाला की सभी गौमाता व गौवंश के लिए जौ दलिया, खल व चूरी का भंडारे का भोग लगाया। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार सहित गौशाला कमेटी सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया।