May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-24 at 22.18.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन कल रविवार को मुख्य बाजार में शाम 8.30 बजे किया जाएगा। समारोह आयोजक नगरपालिका मंडल द्वारा स्थापना दिवस समारोह के मौके पर शहर के मुख्य बाजार व घूमचक्कर की सुदंर सजावटें की गई। समारोह में विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित बाजार के व्यापारी व सैंकड़ो नागरिक शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस समारोह समिति के सदस्य उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटे है। समारोह में प्रसिद्ध भजन गायक छोटूसिंह रावणा की स्वर लहरियां दर्शकों को मोहित करेगी वहीं आकर्षक राहुल चक्रधारी एंड पार्टी दिल्ली द्वारा अघोरी नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से शक्ति व भक्ति के माहौल की रचना होगी। समारोह मंच पर स्थानीय भजन कलाकार हनुमान कुदाल भी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि पुराना बस स्टैंड पर आयोजित ये समारोह रविवार शाम 8.30 बजे प्रारंभ होगा। शर्मा ने कहा कि ये नगर उत्सव है और क्षेत्र के सभी नागरिक इसमें आमंत्रित है। तैयारी में जुटे सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, हवा पानी का प्रबंध तथा गाड़ियां पार्क करने सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य घुमचक्कर व मुख्य बाजार की सुदंर सजावट की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहनों की पार्किंग के लिए आज कर दी गई व्यवस्थाएं।