May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। तीन दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर आएंगे और इसकी तैयारियां जोरों पर है। मोदी की सुरक्षा में जुटी एसपीजी की विशेष टुकड़ियां बीकानेर पहुँच रही है। अभी अभी श्रीडूंगरगढ़ से ऐसा ही एक एसपीजी का काफिला गुजरा तो क्षेत्रवासी खासे रोमांचित हुए। कस्बे के घुमचक्कर से यह काफिला निकला तो उसमें शामिल काले रंग की रेंज रोवर्स ओर फॉर्च्यूनर गाड़ियां, आगे – पीछे एस्कोर्ट करती सायरन के साथ पुलिस की बोलेरो गाड़ियां निकली तो सबकी नजरें ठहर गई। आप भी देखे श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर से इस काफिले के गुजरने का वीडियो। वही दूसरी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अभी रैली की तैयारियों के सबन्ध में हाइवे स्थित धरती धोरा री रिजॉर्ट में बैठक ले रहे है।

https://fb.watch/lAQLOp4a0j/