






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। रैली पूर्ण होने के बाद धरना स्थल पर आयेाजित सभा में धन्यवाद ज्ञापन का दौर चल रहा है। नाबालिग के मिलने के बाद उसके पिता ने पूरे शहर के हर एक जन का साथ देने के लिए आभार जताया। सोनी ने गदगद भाव से कहा कि पूरा शहर हमारे साथ खड़ा रहा है और हम संघर्ष में साथ आए हरएक जने के आभारी है। रैली पूर्ण होने पर धरना स्थल पर भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, रामेश्वर पारीक, छैलूसिंह शेखावत, विनोदगिरी गुसाई, तोलाराम जाखड़, आशीष जाड़ीवाल व संघर्ष समिति की ओर से श्यामसुदंर पारीक ने सभी का आभार जताया। सभी वक्ताओं ने सदैव एकजुट रहने व संघर्ष में एक दूसरे का साथ देने की बात कही। सभी ने प्रशासन का भी आभार जताया। धरना स्थल से भीड़ कम होने लगी है।




