May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-22 at 20.51.30

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के खेल समाचार में पढें क्षेत्र से चार खेल खबरें एक साथ, देखें सभी के फोटो।

बेटों ने जीत लिया राज्य, 17 वर्षीय कबड्डी में बीकानेर को गोल्ड, टीम में शामिल है क्षेत्र के खिलाड़ी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय 17 वर्षीय कबड्डी छात्र वर्ग में बीकानेर जिले की टीम ने राज्य स्तर पर गोल्ड जीत लिया है। में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 50 जिलों की टीमों ने भाग लिया था एवं बीकानेर की टीम ने फाईनल मुकाबले में श्रीगंगानगर की टीम को रोमांचक मुकाबले में मात्र 1 पोंईट के अंतर से हराया। राज्य विजेता बनने वाली इस टीम में श्रीडूंगरगढ़ के गांव बाडेला के दो एवं रीड़ी का एक खिलाड़ी भी शामिल है। पूर्व में जसरासर में आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इस जिला टीम का गठन किया गया था। जिसमें बालाजी शिक्षण संस्थान बाडेला के विद्यार्थी जगदीश पुत्र किशनाराम एवं पूनमचंद पुत्र आशाराम, गांव रीडी का युवा खिलाड़ी देवकिशन जाखड़को भी चुना गया था। श्रीडूंगरगढ़ के इन तीनों खिलाडियों सहित जिले भर के खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया एवं राज्य स्तर पर बीकानेर को गोल्ड दिलवाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूदू में आयोजित स्टेट लेवल जूनियर कबड्डी में विजेता बनी बीकानेर की टीम, टीम में शामिल है श्रीडूंगरगढ़ के तीन खिलाड़ी।

रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से, तैयारियां पूरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्रवासियों के लिए अभी तक केवल टीवी में देखे जाना वाला खेल रग्बी फुटबॉल इस बार सामने देखने को मौका मिल रहा है। क्षेत्र के गांव दुलचासर के राउमावि के तत्वाधान में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयुवर्ग की रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है एवं दोनो वर्गों में जिले भर से करीब 40 टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता का उदघाटन सोमवार सुबह 8 बजे समारोहपूर्वक होगा। इससे पहले रविवार को गांव देराजसर गांव में इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर का विमोचन पूर्व विधायक एवं किसान नेता गिरधारी लाल महिया, देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू, सूडसर उप सरपंच लालाराम सारण, दुलचासर के समाजसेवी राजाराम सुथार ने सामूहिक रूप से किया। इस मौके पर दुलचासर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बजरंग सारण, शारीरिक शिक्षक रामरख नाहर, अशोक सुथार, मुखराम नायक आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख लोगों ने किया रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता के बैनर का विमोचन।

भारती निकेतन के अभिनव ने योग में जीता स्वर्ण, स्टेट के लिए हुए सलेक्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के अभिनव पुत्र मनोज सारस्वत ने जिला स्तर पर 19 वर्षीय छात्र वर्ग योग में स्वर्ण पदक हासिल किया। भारती निकेतन के योग शिक्षक किशनलाल शर्मा ने बताया कि अभिनव का राज्य स्तर के लिए सलेक्शन हासिल कर लिया है। अभिनव अब नोखा में आयोजित 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेगा। भारती निकेतन के संस्थापक ओमप्रकाश स्वामी ने खिलाड़ी बधाई देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन का अभिनव बना योग में जिला स्तर पर गोल्ड मैडलिस्ट।

57 किलो कुश्ती में राजेरां का दीपक जिला विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती तहसील के गांव राजेरां के उभरते पहलवान दीपक सारस्वत ने शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलो भारवर्ग में गोल्ड हासील किया है। गांव के पवन सारस्वत ने बताया कि राजेरां के खिलाड़ी लगातार खेलों में गांव का नाम रोशन कर रहे है एवं गत दिनों 14 वर्षीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता में भी गांव की टीम जिला स्तर पर विजयी बनी थी। दीपक पुत्र हनुमान सारस्वत की इस सफलता पर ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेरां का पहलवान बना 57 किलो कुश्ती में जिला विजेता।