May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2022। बीकानेर में आज दूसरी कोरोना सूची में एक साथ 127 पॉजिटिव आए हैं। इससे पहले आज सुबह 67 पॉजिटिव थे। ऐसे में शनिवार को तीसरी लहर के रिकॉर्ड 194 मरीज़ एक ही दिन में सामने आए हैं। जिले में भीनासर, गंगाशहर, नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़ में संक्रमण ने पैर पसारना प्रारंभ कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 6 शाम को एक स्कूली छात्र सहित 4 संक्रमित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 6 के बाद 4 जने और संक्रमित रिपोर्ट हुए है और कोरोना लगातार क्षेत्र में बढ़ रहा है। शाम के 4 में से 3 गांव दुलचासर के है तथा एक शेरुणा निवासी जो बीकानेर ही रहता है रिपोर्ट हुए है। आज कस्बे के एक निजी विद्यालय का 10वीं कक्षा का छात्र भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ। डॉ एस. के. बिहाणी ने बताया कि स्कूल में रेपिड टेस्ट के लिए टीम भेज कर 15 छात्रों के टेस्ट किए गए जिनमें सभी नेगेटिव रिपोर्ट हुए है। वहीं डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि आज शाम की दुलचासर में तीन जनें पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। आर्य ने बताया कि सभी को टीमें भेज कर क्वारेटाइन कर दिया गया है। बता देवें अब क्षेत्र में कुल 11 कोरोना एक्टिव केस है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी कोरोना अपडेट्स के साथ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।